Showing posts with label दिल्ली मिडिया दरबार. Show all posts
Showing posts with label दिल्ली मिडिया दरबार. Show all posts

Saturday, June 7, 2008

आलोक मेहता नवदुनिया के साथ


मध्य प्रदेश की पत्रकारिता के क्षेत्र की हलचलों का असर अब दिल्ली तक में होने लगा है। हिन्दी के जाने माने,अनुभवी पत्रकार आलोक मेहता दिल्ली में नईदुनिया के प्रधान संपादक नियुक्त किए गए है। भोपाल से प्रकाशित समूह के नवदुनिया के मुताबिक नईदुनिया से ही अपने केरियर का आरंभ करने वाले आलोक मेहता इससे पहले आउटलुक के संपादक रहे ।